gajar ke fayde


                                 गाजर के फायदे

 

गाजर के फायदे स्वस्थ आँखों के लिए


स्वस्थ दृष्टि गाजर के सबसे उत्तम स्वास्थ्य गुणों में से एक है। गाजर में विटामिन ए की अधिक मात्रा पाई जाती है जो आँखों के स्वास्थ्य के लिए बहुत ही लाभदायक होता है। इसके अलावा, गाजर में उपस्थित बीटा कैरोटीन मोतियाबिंद और उम्र से संबंधित मोतियाबिंद से आँखों की रक्षा करता है।

गाजर में बीटा कैरोटीन (beta-carotene), ल्यूटिन (lutein) और ज़ेक्सैंथिन (zeaxanthin) मौजूद हैं, जो आंखों के स्वास्थ्य के लिए आवश्यक घटक हैं। इनमें से केवल एक की कमी ही आंखों की समस्या का कारण बन सकती है। बीटा कैरोटीन की कमी के कारण मैकुलर डिजनरेशन (macular degeneration) और अंधापन हो सकता है। जबकि गाजर में शामिल अन्य पोषक तत्व बुढ़ापे के दौरान दृष्टि के किसी भी नुकसान को रोकने के लिए आवश्यक होते हैं। एक अध्ययन से पता चला है कि बीटा कैरोटीन का सेवन करने से मैकुलर डिजनरेशन का खतरा 40% तक कम हो सकता है। तो आज ही से गाजर खाना आरम्भ करें और अपने आँख के स्वास्थ्य में सकारात्मक प्रभाव महसूस करें।


गाजर के रस के फायदे करें कैंसर के खतरे को कम

गाजर के कैंसर-विरोधी गुण इसके स्वास्थ्य लाभ की अन्य उपलब्धि है। गाजर में अधिक मात्रा में पाया जाने वाला कैरोटिनॉइड (carotenoid) एंटी-ऑक्सीडेंट गुणों से भरा हुआ है जो शरीर को फ्री-रेडिकल क्षति से बचाता है और शरीर की इम्युनिटी को बढ़ाकर बिमारियों से लड़ने की क्षमता प्रदान करता है।

अनुशंधानों में यह साबित किया गया है कि गाजर में उपस्थित फायटोनुट्रिएंट्स और अन्य घटक कैंसर के विकास को रोकने में सक्षम हैं। ज्यादातर अध्ययनों के अनुसार गाजर के रस का एक से डेढ़ कप कुछ हफ्तों के लिए दैनिक रूप से पीने से कैंसर पर महत्वपूर्ण सकारात्मक प्रभाव पड़ता है। इसके अलावा, गाजर का नियमित सेवन फेफड़ों के कैंसर, कोलोरेक्टल कैंसर और प्रोस्टेट कैंसर के खतरे को कम करने में भी उपयोगी है।


गाजर के लाभ रखें ब्लड-प्रेशर को सामान्य


गाजर दिल और ब्लड प्रेशर के रोगियों के लिए अत्यंत फायदेमंद है। यह बीटा-कैरोटीन, अल्फा-कैरोटीन और लुटेइन से भरपूर है, जो काफी अच्छे एंटीऑक्सीडेंट हैं और कोलेस्ट्रॉल और दिल का दौरा पड़ने के खतरे को कम करने में भी मददगार हैं। इसके अलावा, गाजर में पोटेशियम आपके रक्त वाहिकाओं और धमनियों को फैलाकर रक्त-प्रवाह और परिसंचरण को बढ़ाता है जिससे हृदय प्रणाली पर कम तनाव पड़ता है। तो अगली बार जब भी आपको तनाव महसूस हो और आपका ब्लड-प्रेशर बढ़ने लगे तो फटाफट एक गाजर का सेवन करें।


गाजर खाने के फायदे लाएं मौखिक स्वास्थ्य में सुधार

गाजर आपके मौखिक स्वास्थ्य के लिए बहुत ही फायदेमंद है। इस स्वास्थ्य-वर्धक एवं स्वादिष्ट सब्ज़ी को चबाकर कर खाने से दाँत के मैल एवं उसमें फसे भोजन के कण दूर हो जाते हैं जो आपके दांत व मसूड़ों को साफ रखने में मदद करते हैं। इसके अलावा, गाजर सलाइवा (लार) के उत्पादन को बढ़ाता है और स्वाभाविक रूप से यह क्षारीय होने की वजह से मुंह में एसिड के प्रभाव को संतुलित करता है। इसका क्षारीय प्रभाव मुंह में बैक्टीरिया के विकास पर भी रोक लगाता है जो कैविटी, मुंह की बदबू और अन्य मौखिक स्वास्थ्य समस्याओं को दूर रखता है। गाजर विटामिन सी का भी एक अच्छा स्रोत है जो योजी-तंतु (connective tissues), दांत व मसूड़े के स्वास्थ्य को अच्छा रखता है।
तो सालों-साल अपने दांत व मसूड़ों को स्वस्थ रखने के लिए गाजर को मजे से चबा-चबा कर खाएं।


गाजर के गुण बचाएं दिल की बीमारियों से


हार्वर्ड विश्वविद्यालय के वैज्ञानिकों द्वारा किए गए शोध के अनुसार, जो लोग रोज़ाना गाजर का सेवन करते हैं उनमें 68 प्रतिशत तक स्ट्रोक से ग्रस्त होने की संभावना कम हो जाती है। इसके अतिरिक्त, दैनिक रूप से एक गाजर खाने से 68 प्रतिशत तक दिल के दौरे के खतरे को कम किया जा सकता है। क्योंकि इसमें बीटा कैरोटीन अच्छी मात्रा में पाया जाता है जो दिल के दौरे के खतरे को कम करने में हमारी मदद करता है। इसके अतिरिक्त स्ट्रोक के होने के खतरे को कम करने के लिए, कम से कम एक हफ्ते में पांच बार गाजर खाना शुरू कर दें।


गाजर खाने के लाभ निखारें त्वचा को


एंटी-ऑक्सीडेंट और विटामिन ए का एक प्रचुर स्रोत होने की वजह से गाजर आपके त्वचा के निखारने और स्वास्थ्य के लिए भी बहुत उपयोगी है। गाजर सूर्य की हानिकारक अल्ट्रावायलेट किरणों से त्वचा की रक्षा करती है और क्षतिग्रस्त त्वचा के ऊतकों के सुधार में भी मदद करती है।

गर्मियों में गाजर का रस पीने से, गाजर त्वचा के लिए एक शक्तिशाली प्राकृतिक सूर्य ब्लॉक के रूप में कार्य करती है। यह त्वचा को नम रखती है और मुँहासे, रंजकता (pigmentation), धब्बे और असमान त्वचा टोन से त्वचा का बचाव करती है। इसके अलावा, गाजर त्वचा को स्वस्थ और चमकदार रखने के लिए भी उपयोगी है। त्वचा को एक नया निखार देने के लिए, आप गाजर से चेहरे के लिए एक सरल और आसान सा फेस मास्क बना सकते हैं। थोड़े से शहद में दो बड़े चम्मच कसे हुए गाजर को मिक्स करें और चेहरे और गर्दन के क्षेत्र पर लगाएं। मास्क के अच्छी तरह से सूखने पर इसे गर्म पानी से अच्छे से धो लें।


गाजर से लाभ उठाएं पाचन स्वास्थ्य के लिए

गाजर में पर्याप्त मात्रा में फाइबर होता है जो पाचन स्वास्थ्य को बनाये रखने में अत्यंत महत्वपर्ण भूमिका निभाता है। गाजर में उपस्थित फाइबर मल-त्यागने की क्रिया को नियमित एवं उत्तेजित तो करता ही है परंतु साथ ही में यह मल को पाचन तंत्र के माध्यम से आसानी से पारित करने के लिए भी मददगार है। इसके अलावा,यह आमाशय रस के स्राव को उत्तेजित करता है।

गाजर का उपयोग लिवर रक्षा के लिए

गाजर आपके लिवर की पर्यावरण रसायन के विषाक्त प्रभावों से रक्षा करती है। इसमें अधिक मात्रा में विटामिन ए पाया जाता है जो शरीर से विषाक्त पदार्थों को निकालने में एक अहम भूमिका निभाती है। इसके अतिरिक्त यह लिवर में पित्त एवं जमे हुए वसा (फैट) को कम करने में सहायक है। इसमें घुलनशील फाइबर भी अच्छी मात्रा में पाया जाता है जो मल-त्यागने की क्रिया को उत्तेजित कर आपके लिवर और कोलन को स्वच्छ रखने में मदद करता है। नियमित रूप से गाजर का सेवन लिवर में जलन, सूजन व संक्रमण को कम करता है जिससे हेपेटाइटिस, सिरोसिस और पित्तस्थिरता जैसी लिवर समस्याओं से लिवर को संरक्षण मिलता है।

गाजर के फायदे करें मधुमेह को नियंत्रित

गाजर में भले ही चीनी की अधिक मात्रा पायी जाती है, लेकिन जो लोग शुगर रोगी है, उनके लिए यह एक स्वस्थ विकल्प है, क्योंकि गाजर में उपस्थित प्राकृतिक चीनी शरीर द्वारा आसानी से ग्रहण की जा सकती है। हालांकि गाजर एक अपेक्षाकृत उच्च ग्लाइसेमिक सूचकांक हैं, परंतु इसका ग्लाइसेमिक लोड बहुत ही कम है। इसके अलावा, गाजर में निहित कैरोटेनॉयड्स रक्त-शर्करा के स्तर को नियंत्रित कर उसे कम करने में मदद करते हैं। यह इन्सुलिन प्रतिरोध को भी प्रभावित कर मधुमेह रोगियों को मधुमेह से लड़ने में मदद करते हैं। गाजर में मौजूद महत्वपूर्ण जैविक क्षारीय तत्व रक्त शर्करा के स्तर को संतुलित करने में मददगार हैं। स्वस्थ जीवन जीने के लिए मधुमेह से पीड़ित लोग, रोजाना एक कप पके हुए गाजर का सेवन कर सकते हैं।

गाजर के रस के फायदे रोके बढ़ती उम्र को


यदि आप आगे आने वाले कई सालों तक खूबसूरत और जवान दिखाना चाहते हैं तो अभी से ही रोजाना गाजर खाना शुरू कर दीजिये। गाजर के उम्र छुपाने और बढ़ापे से लड़ने के गुणों की वजह से इसे बुढ़ापे को कम करने वाली सब्जी की भी उपाधि दी गई है। यह मुख्य रूप से गाजर में बीटा कैरोटीन की उपस्थिति के कारण है जो मेटाबोलिज्म को संचालित कर कोशिकाओं के स्वास्थ्य को सुनिश्चित करता है। इसके अलावा, विटामिन सी का समृद्ध स्रोत होने की वजह से, गाजर कॉलोजन के उत्पादन में भी सहायक है। कॉलोजन त्वचा के लचीलेपन को बनाये रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है जो झुर्रियाँ, रेखाएं और उम्र बढ़ने के लक्षण को रोकने में मदद करता है। युवा स्थिति को बनाए रखने के लिए, बस रोजाना गाजर के रस का एक गिलास पिएं।

SHARE

Milan Tomic

Hi. I’m Designer of Blog Magic. I’m CEO/Founder of ThemeXpose. I’m Creative Art Director, Web Designer, UI/UX Designer, Interaction Designer, Industrial Designer, Web Developer, Business Enthusiast, StartUp Enthusiast, Speaker, Writer and Photographer. Inspired to make things looks better.

  • Image
  • Image
  • Image
  • Image
  • Image
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

Post a Comment